मंगलवार को खेले गए फाइनल मैच में टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवशक्ति स्पोर्टिंग क्लब सुजातपुर ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। इसमें अनिल तिवारी ने 46 और दीपक मिश्रा ने 38 रनों का योगदान दिया। जवाब में खेलने उतरी छतमी की टीम 18 ओवर में ही 175 रन पर आल आउट हो गई।
इस प्रतियोगिता में मैन आफ द मैच का पुरस्कार अनिल तिवारी को दिया गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अशोक शुक्ला बुल्लारी ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। उल्लेखनीय है कि मौके पर राजन शुक्ला, विभूति नारायण, लाल तिवारी, दुर्गेश तिवारी, संतोष, भुलई यादव आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।