फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्र टिप्पणी करने वाले रिटायर्ड दरोगा पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला मुख्यालय से लगे जोरई गांव में गत सोमवार को आयोजित एक संगठन की बैठक में जाति विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पुलिस के रिटायर्ड दरोगा पर मुकदमा दर्ज हो गया। भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने इसे संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया।
विज्ञापन

जोरई गांव में सोमवार को एक संगठन की बैठक में जाति विशेष पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। इसमें एक कोइरौना निवासी रिटायर्ड दरोगा यशवंत यादव एक जाति विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए अपशब्दों का प्रयोग करते देखा जा रहा है। पुलिस की नौकरी के दौरान वह कई बड़े अधिकारियों तक को नसीहत देने की बात वीडियो में कहते देखे जा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जिले के सियासी जगत में हलचल मच गई।
बैठक में जिले के विभिन्न हिस्सों से समाज के लोग जुटे थे। उसी दौरान समाज से जुड़े वक्ता ने एक सवर्ण बिरादरी पर अभद्र टिप्पणी की। बैठक में मौजूद तमाम लोगों ने समर्थन में तालियां भी बजाई। उसी कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसको संज्ञान में लेते हुए ज्ञानपुर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। ज्ञानपुर कोतवाल केके सिंह ने बताया प्रकरण में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें