सीएचसी भदोही के निरीक्षण के दौरान डीएम, एसपी
- फोटो : BHADOHI
भदोही। डीएम राजेंद्र प्रसाद और एसपी रामबदन सिंह ने मंगलवार को कार्पेट एक्सपो मार्ट में बन रहे कोविड-19 एल वन हास्पिटल और चौरी रोड स्थित सीएचसी का निरीक्षण किया। बताया कि बढ़ रहे कोरोना मरीजों को भर्ती के लिए मार्ट में 400 बेड का अस्पताल बनाया गया है। अस्पताल में पूरी व्यवस्था हो चुकी है।डीएम एसपी ने कोविड अस्पताल में अस्थायी शौचाल, मरीजों के लिए बने वार्ड, उनके लिए व्यवस्था आदि देखी। साथ में सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह से चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती के बारे में जानकारी ली। वहां निरीक्षण के बाद अधिकारीगण सीएचसी पहुंचे। यहां बनाए गए आइसोलेशन वार्ड देखने के बाद भर्ती मरीजों के खान पान के बारे में जानकारी ली। डीएम ने अधीक्षक डॉ. वीके सिंह से मरीजों को गुणवत्तायुक्त भोजन और नाश्ता दिए जाने के निर्देश दिए। नियमित साफ-सफाई कराए जाने की भी बात कही।