बुधवार को इस संबंध में अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि जब तक भाड़ा नहीं घटेगा पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में गिरावट का आम आदमी को लाभ नहीं होगा।
बार के अध्यक्ष सूर्य प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से सत्ता संभाली है पेट्रोल की कीमतें 20 रुपये तक कम हो चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि कीमतें बढ़ने पर आवश्यक चीजों के दाम धड़ाधड़ बढ़े थे। इसमें भदोही से दूसरे जिलों समेत जनपद के गोपीगंज, ज्ञानपुर, दुर्गागंज, जिला मुख्यालय आदि आने जाने के आटो किराए में भी भारी बढ़ोत्तरी हो गई थी।
अधिवक्ताओं ने कहा कि किराया घटाना आवश्यक है। आम आदमी को इसका लाभ तभी मिलेगा। ज्ञापन में अविलंब किरायों की समीक्षा करने और तत्काल घटवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से शोभनाथ यादव, रामजी तिवारी, राजेंद्र दूबे, महेंद्र नाथ मिश्र, प्रशांत तिवारी, अवधेश प्रसाद, कृपाशंकर मिश्र, महेंद्र बिंद, विमल राय, आनंद श्रीवास्तव, ओमप्रकाश दूबे, चंद्रजीत यादव, लालचंद सरोज, नंदलाल राय, अनुराग पांडेय, दिनेश मौर्य, राकेश सिंह, चंद्रकेश पांडेय, राजेश मिश्र, बरसाती लाल, विनीत श्रीवास्तव आदि थे।