कंसापुर स्थित ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल से ग्राम प्रधान गामा यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कंसापुर से शुरू होकर मान्यवर कांशीराम शहरी आवास, विकास भवन, हास्टल चौराहा होते हुए कंसापुर आकर समाप्त हुई।
रैली में शामिल बच्चे तख्तियों पर लिखे नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। जन कल्याण सेवा समिति की प्रबंधक स्नेहलता दूबे ने कहा कि बेटियों की रक्षा हम सभी का कर्तव्य है। इसके लिए समाज को जागरूक होना होगा।
बेटियों की अहमियत एवं उनकी शिक्षा के बारे में बताना होगा। बेटियों की रक्षा एवं उनकी शिक्षा अनिवार्य करनी होगी, ताकि कोई भी बेटी अशिक्षित न रह जाए।
शिक्षित होने से ही समाज में बेटियों का सम्मान बढ़ेगा। इस मौके पर उपेंद्र यादव, लोक नारायण, आलोक गुप्ता, राकेश दीक्षित, चंद्रशेखर मौर्य, ज्ञानी यादव, राजकुमार पाठक, सरिता यादव आदि मौजूद रहे। एसके दुबे ने लोगों के प्रति आभार जताया।