फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी के इस जिले में खुलेंगे 14 उप स्वास्थ्य केंद्र, चार अन्य CHC के अधीन दो-दो केंद्र खोले जाएंगे; तैयारी

Fri, 03 Apr 2026 06:02 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। पांच से सात हजार की आबादी पर एक उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की तैयारी है। सरकार की मंशा के अनुरूप, ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्यकर्मी से बातचीत करते सीएमओ डॉ. एसके चक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: ज्ञानपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 14 नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। भदोही, भानीपुर सीएचसी के अधीन तीन-तीन और चार अन्य सीएचसी के अधीन दो-दो केंद्र खोले जाएंगे। विभाग की ओर से जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


पांच से सात हजार की आबादी पर एक-एक केंद्र खोले जाने की तैयारी है। जिले में इस समय 206 केंद्र संचालित हैं। जिले की कुल आबादी करीब 18 से 20 लाख है। यहां तीन राजकीय चिकित्सालय है। इसमें जिला चिकित्सालय, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही, 100 सौ शैय्या अस्पताल है। 

इसके अलावा छह सीएचसी भानीपुर, भदोही, औराई, सुरियावां, गोपीगंज, डीघ है। 20 पीएचसी सहित 206 उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों पर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। अब भी कई गांव ऐसे हैं जहां स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। लोगों को उपचार के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे गांव को चिह्नित करके वहां उप स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा। 
विज्ञापन


सरकार की मंशा है कि गांव में ही लोगों को बेहतर उपचार मिले। इन केंद्रों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) और एएनएम की तैनाती होगी। यहां टेलीमेडिसिन की व्यवस्था होगी। जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्यकर्मी पीएचसी के डॉक्टर से बातचीत कर सकते हैं। डॉक्टर की सलाह पर मरीज को दवा दी जाएगी। प्रसव पीड़िताओं के मामले में एएनएम महिला डॉक्टर से बातचीत सकती हैं।

किस सीएचसी के अधीन कितने केंद्र खुलेंगे
  • सीएचसी - केंद्र
  • डीघ - 02
  • गोपीगंज - 02
  • औराई - 03
  • भदोही - 02
  • भानीपुर - 03
  • सुरियावां - 02
  • नोट : आंकड़े स्वास्थ्य विभाग से लिए गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से 14 नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए जमीन की तलाश शुरू है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। - डॉ. एसके चक सीएमओ भदोही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें