फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला करंट से अचेत, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोइरौना थाना क्षेत्र के दरवांसी गांव में बृहस्पतिवार को घास काटने गई धनपत्ती देवी (45) पत्नी भूलन सरोज करंट की चपेट में आकर अचेत हो गई। जानकारी होने पर परिजन वहिदानगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक बनी है। तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन के खिलाफ एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि धनपत्ती देवी पशुओं के लिए घास काटने साईं दाता आश्रम की ओर गई थीं। जहां पहले से किसान परिवार फसलों को नीलगाय और छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए लोहे के तार का बाड़ लगाकर करंट दौड़ाया था। घास काटते समय धनपत्ती देवी ने लोहे के तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे छुड़ाकर परिजनों को जानकारी दी। आरोप है कि मौके पर पहुंच कर जब परिजन किसान परिवार से शिकायत किया तो जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए देख लेने की धमकी दी। थानाध्यक्ष मो.खुर्शीद ने बताया कि तहरीर पर महिला रीना सिंह, वीरेंद्र सिंह और नितिन उर्फ शिवम सिंह के खिलाफ एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें