फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता जीती

Fri, 27 Feb 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में पहले दिन आठ सौ, चार सौ, पांच हजार, मीटर, चार गुणे सौ मीटर रिले दौड़, गोला थ्रो, ऊंची कूद समेत प्रतिस्पर्धाएं संपन्न हुई। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का साथियों और शिक्षकों ने उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


इसके पूर्व कार्यक्रम शुभारंभ मुख्य अतिथि पन्नालाल द्विवेदी ने किया। विशिष्ट अतिथि अकबरपुर राजकीय कालेज के  प्राचार्य डॉ. श्याम नारायण ने छात्र-छात्राआें को स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा बनाए रखने का आह्वान किया।

अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ.विजय प्रताप सिंह ने कहा कि खेल से बलवान , विवेकशील और सुढृढ़ बना जा सकता है। खेल से हमें जीवन में चुनौतियों का सामना करने का संबल प्रदान करता है। समारोह रोवर्स प्रभारी डॉ.कमाल अहमद सिद्दी की के नेतृत्व में रोवर्स-रेंजर्स, डॉ. महेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटो ने मार्च-पास्ट और परेड़ पेश किया। संचालन डॉ.भारतेंदु द्विवेदी, डॉ.कमाल अहमद, डॉ.पीएन डोंगरे, डॉ. महेंद्र कुमार ने किया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. प्रभात कुमार ने अतिथियों का आभार जताया। समारोह में पूर्व प्राचार्य डॉ.आरके तिवारी, डॉ. एचपी सिंह, डॉ. सविता भरद्वाज, डॉ. डीएन सिंह, सुर्यकांत मौर्य, समरजीत यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें