दोनों पालियों में 3702 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल गणित में पंजीकृत 19 हजार 378 परीक्षार्थियों में 17681 अनुपस्थित और 1669 अनुपस्थित रहे।
अनुचित साधन का प्रयोग करने पर माता सेवक इंटर कालेज बैरीबीसा में डायट प्राचार्य के सचल दस्ते ने एक छात्र को रस्टीकेट किया। इसी तरह प्रारंभिक गणित में पंजीकृत 1925 में 75 अनुपस्थित, गृह विज्ञान में पंजीकृत 12 हजार 252 में उपस्थित 11 हजार 220 और अनुपस्थित 1032, प्रथम पाली में इंटरमीडिएट के चित्रकला आलेखन में पंजीकृत 1725 में 1570 और 155अनुपस्थित रहे। चित्रकला प्राविधिक में पंजीकृत 1918 में उपस्थित 1744 और 174 अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र में पंजीकृत 10 हजार 997 में 560 अनुपस्थित, व्यापारिक संगठन में 10 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में वित्त एवं लेखाधिकार माध्यमिक धर्मेन्द्रपति त्रिपाठी के सचल दस्ते ने महाबीर इंटर कालेज बिछियां बनकट में एक और पं. राम तवंकल इंटर कालेज रोही में एक परीक्षार्थी को रस्टीकेट किया।