फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: खेलकूद प्रतियोगिता में 10 ए के विद्यार्थियों का रहा जलवा

विज्ञापन
टेंडर हार्टस में बालीवाल प्रतियोगिता में बाली मारते ​खिलाड़ी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
घोसिया। नगर के टेंडर हाट्स इंग्लिग स्कूल में शुक्रवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में नर्सरी से इंटर तक के बच्चों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें 10 ए के विद्यार्थियों का जलवा रहा। नर्सरी से पांच तक के विद्यार्थियों के बीच रंनिंग, जंप विथ बाल कलेक्शन, शाक्स रेस और बाल बाउलिंग जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। वहीं छह से 12 तक के बच्चों के बीच कबड्डी, खो-खो, बॉलीबाल और बैटमिंटन जैसी प्रतियोगिता आयोजन हुआ है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रबंधक कीर्तन बरनवाल ने बताया कि खो-खो प्रतियोगिता बालक वर्ग में 10 ए को गोल्ड व 10 बी ने सिल्वर प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में 11 की छात्राओं ने गोल्ड व 10बी की छात्राओं ने सिल्वर पर कब्जा जमाया। बैटमिंडन बालक वर्ग में अक्षत खरे गोल्ड व शिवांश दुबे सिल्वर, बालिका वर्ग में प्रिया पटेल गोल्ड व शिवानी ने सिल्वर जीता। इसी तरह टेबल टेनिस में अर्नब दुबे ने गोल्ड व शिवम शुक्ला ने सिल्वर, बालीबाल में 12 कामर्स गोल्ड, 10बी सिल्वर, कबड्डी में 12 कामर्स गोल्ड व 10 ए ने सिल्वर जीता। बताया कि इसी तरह नर्सरी से पांच तक की प्रतियोगिताओं में रेहान अली, दर्शिका, मुस्कान, हमला, जतिन, चित्रांश, आंजनेश, ओम व शिवांश ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रबंधक ने सभी को शुभकामना दी। मौके पर प्रधानाचार्य संकठा प्रसाद विश्वकर्मा, सौरभ शुक्ला, पूजा पांडेय, फारिमा जरिन समेत अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें