फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव टला, बारिश ने धो दी उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। केएनपीजी का छात्रसंघ चुनाव मूसलाधार बारिश के कारण शुक्रवार को निलंबित हो गया। पहले तो चुनाव स्थगित हुआ लेकिन शाम होते-होते लिंगदोह समिति के नियमों का हवाला देते हुए निलंबित किया गया। इससे पखवारे भर से प्रत्याशियों की बलवती होती उम्मीदों को बारिश ने धो दिया। इसको लेकर छात्रनेताओं में नाराजगी बढ़ गई है।
विज्ञापन

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 2017 और 2018 में निलंबित हो गया था। 2019 में छात्रनेताओं की मांग को ध्यान में रखते हुए पखवारे भर पूर्व अधिसूचना जारी हुई। नामांकन की सभी प्रक्रिया पूूर्ण होने के बाद शुक्रवार यानि 27 सितंबर को मतदान और मतगणना होनी थी। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मतगणना और तीन बजे से मतगणना का कार्य शुरू होना था लेकिन बृहस्पतिवार की रात से ही शुरू बारिश शुक्रवार को पूरे दिन भर होती रही। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने सुबह सात बजे आदेश जारी किया कि दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा लेकिन बारिश नहीं थमी, जिसको देखते हुए नषिर्वाचन को स्थगित किया गया। दोपहर करीब तीन बजे के बाद जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने लिंगदोह की सिफारिश का हवाला देते हुए निर्वाचन को निलंबित करने का निर्णय लिया। निर्वाचन अधिकारी डॉ. घनश्याम मिश्रा ने कहा कि लिंगदोह समिति के बिंदु चार एक, दो और छह के अनुसार चुनाव कराना ठीक नहीं है, जिसको देखते हुए चुनाव निलंबित किया गया। वहीं दूसरी ओर पखवारे भर से चुनाव की तैयारी कर रहे छात्रनेताओं की उम्मीदें एक पल में धराशायी हो गई। बारिश ने उनके सपनों को ही मानों चकनाचूर कर दिया। सीओ ज्ञानपुर कालू सिंह, प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने नाराज छात्र-छात्राओं को समझाया, हालांकि छात्रनेताओं की नाराजगी कम नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें