फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में ठिठकता पीएम का मिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छता मिशन सरकारी स्कूलों में ठिठकता जा रहा है। देखरेख के अभाव में स्कूलों के ज्यादातर शौचालय प्रयोग लायक ही नहीं हैं। इससे छठी से लेकर आठवीं तक की छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शिक्षा विभाग के आंकड़ों में शौचालय विहीन स्कूलों की संख्या सिर्फ पांच है, लेकिन हकीकत इससे जुुदा है।
विज्ञापन

शुरुआती शिक्षा को बेहतर करने के लिए सरकार तमाम योजनाएं चला रही है। नि:शुल्क ड्रेस, यूनिफार्म, बैग, मध्याह्न भोजन समेत अन्य सुविधाएं दी जा रही है। छात्र-छात्राओं के सहूलियत के लिए स्कूलों में शौचालय तो बने हैं लेकिन स्थिति ठीक नहीं है। विभागीय आंकड़ो में तो पूर्व माध्यमिक विद्यालय बयावं, पूर्व माध्यमिक विद्यालय वारी और प्राथमिक विद्यालय बलापुर में शौचालय नहीं बना है, हालांकि जब अमर उजाला ने पड़ताल की तो 50 से 60 स्कूल ऐसे मिले जहां शौचालय तो बने हैं लेकिन वह प्रयोग लायक नहीं है। शीट और शौचालय के आसपास गंदगी होने से बच्चे वहां जाने से कतराते हैं। ज्ञानपुर ब्लॉक के 215 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में करीब आधे ही प्रयोग लायक हैं।
इनसेट
लोकसभा चुनाव से पूर्व सभी शौचालयों की मरम्मत की गई थी। संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य और प्रधान को समय-समय पर निगरानी की जाती है। पांच स्कूलों के शौचालय का प्रस्ताव भेजा गया है, बजट आने पर उसे बना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केडी पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें