फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव: विज्ञान संकाय का एक पर्चा निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसमें विज्ञान संकाय का एकमात्र पर्चा खारिज किया गया, जबकि 28 प्रत्याशियों का पर्चा वैध मिला। शुक्रवार को नाम वापसी के साथ ही प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। सात एसोसिएट प्रोफेसरों की टीम ने सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष समेत अन्य संकायो के एक-एक प्रत्याशी के अभिलेखों की विधिवत जांच की। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के प्रत्याशी अजय यादव के पर्चे में खामी मिलने पर उसे निरस्त किया गया जबकि शेष 28 पर्चे वैध मिले। आर्यभट्ट छात्रावास पर नामांकन जांच की घोषणा की गई। इससे अध्यक्ष के सात, उपाध्यक्ष के चार, महामंत्री के सात, पुस्तकालय मंत्री के चार, कला संकाय के दो, विज्ञान संकाय के दो और वाणिज्य संकाय के दो प्रत्याशी बचे हैं। निर्वाचन अधिकारी डॉ. घनश्याम मिश्रा ने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच विधिवत की गई। शुक्रवार को नाम वापसी के साथ मैदान में बचे प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 27 सितंबर को मतदान और मतगणना होगी। तीनों संकाय पर दो-दो प्रत्याशी होने से सीधे मुकाबले के आसार बन गए हैं। नाम वापसी के बाद प्रचार अभियान भी तेज हो जाएगा।
कॉलेज परिसर से हटवाए बैनर-पोस्टर
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में लगे पोस्टर-बैनर को कॉलेज प्रशासन ने बृहस्पतिवार को हटवाया। छात्रसंघ चुनाव के घोषणा होने से पूर्व बड़ी संख्या में संभावित प्रत्याशियों ने कॉलेज परिसर में बैनर-पोस्टर लगवाया था। अधिसूचना जारी होने के बाद भी छात्रनेताओं ने होर्डिंग, बैनर-पोस्टर लगवाया। लिंगदोह समिति की सिफारिशों को प्रभावी करने के लिए निर्वाचन अधिकारी डॉ. घनश्याम मिश्र के नेतृत्व में अभियान चलाकर बैनर-पोस्टर हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें