फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल लाइन पर मिला छात्र का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी थाना क्षेत्र के डीह कोईरान निवासी और बीएससी के छात्र का शव सोमवार को सुबह रेलवे लाइन पर मिलने पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी मिलने पर पहुंचकर पुलिस ने छात्र की शिनाख्त कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रोते-बिलखते परिजनों ने बताया कि राकेश पटेल (21) दो भाई, दो बहनों में सबसे छोटा था और हंडिया-प्रयागराज स्थित एक महाविद्यालय में बीएससी का छात्र था। रविवार की रात वह घर पर आईपीएल मैच देख रहा था। देर रात घर से निकलते समय उसने किसी को कुछ नहीं बताया। सुबह रेलवे लाइन की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ने से सूचना मिल सकी। राकेश की मौत से मां मंजू देवी समेत पूरे परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इस मामले तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें