फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भाजपा नेता से अभद्रता में छात्रनेता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भाजपा नेता व युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोरेलाल पांडेय एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ गाली गलौज के आरोपी छात्र नेता विमल मिश्रा को पुलिस ने शुक्रवार शाम को देवनाथपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा गया। नामजद अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पिछले दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में काशी नरेश विश्वविद्यालय गेट पर सपा छात्रसभा से जुड़े छात्र नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया था। इस दौरान ज्ञानपुर-भदोही मार्ग को जाम भी किया गया। भाजपा नेता गोरेलाल पांडेय ने मारपीट, गाली गलौज का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया था। जिसमें पुलिस ने नौ नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया। शुक्रवार शाम को आरोपी विमल मिश्रा को देवनाथपुर से पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानपुर राम सरीख गौतम ने बताया कि छात्र नेता विमल मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ गाली गलौज, सड़क जाम समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। शेष अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें