फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News : स्कूल में छात्र को आया हार्ट अटैक, गश खाकर गिरा, चंद मिनटों में थम गईं सांसें; मचा कोहराम

Thu, 30 Jan 2025 10:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही के क्षेत्र वारी गांव में हार्ट अटैक की सूचना मिलते ही माैके पर कोतवाली थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद छात्र की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
आयुष यादव की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के कोतवाली क्षेत्र वारी गांव निवासी एक किशोर की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। किशोर की असामयिक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


वारी गांव निवासी संतोष यादव का पुत्र आयुष (12) कक्षा सात का छात्र है। वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय घोरहा में पढ़ाई करता है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह वह कोचिंग पढ़ने गया था। वहीं से वह स्कूल चला गया। स्कूल में वह दोपहर वह साथियों के साथ क्रिकेट खेलने लगा।

इस बीच अचानक उसका सिर चकराने लगा और मैदान पर ही गिरकर अचेत हो गया। इस बीच, साथ खेल रहे बच्चे दौड़कर शिक्षकों को इसकी सूचना दी। शिक्षक तुरंत स्थानीय चिकित्सकों को दिखाया और हालत गंभीर होने पर भदोही स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए।
विज्ञापन


यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुरियावां अरविंद गुप्ता ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। युवक की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें