फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स्कूल जा रही छात्रा की बाइक के धक्के से मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
मवैया में मृतक छात्रा के घर जुटी भीड़। संवाद - फोटो : बारिश से भीगी गेहूं की कटी पड़ी फसल।-
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मवैया हरदोपट्टी गांव में बुधवार की सुबह नौ बजे बाइक के धक्के से आठवीं कक्षा की छात्रा श्रेया यादव (14) निवासी मवैयाहरदोपट्टी की मौत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक घायल हो गए। छात्रा घर से स्कूल जा रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार युवकों की हालत गंभीर होने पर महाराज चेतसिंह अस्पताल के डॉक्टरों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मवैया हरदोपट्टी निवासी श्रेया चकवां स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती थी। बुधवार की सुबह नौ बजे वे पैदल स्कूल जा रही थी। घर से अभी कुछ दूर पहुंची थी कि तेज रफ्तार से आ रही बाइक की चपेट में आ गई। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार गांधी गांव निवासी सूरज प्रजापति (16) और सदौपुर गांव आकाश प्रजापति (22) घायल हो गए। आसपास के लोग तीनों को महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। शिक्षक राज बहादुर पाल ने बताया कि उक्त मार्ग पर ब्रेकर और संकेतक न होने से वाहन तेज गति से आते-जाते हैं। पूर्व में भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानपुर अंजनी राय ने बताया कि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल बाइक सवार युवकों का बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। इसमें एक ही हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें