फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तीसरे राउंड में 2-2 से मैच ड्रॉ, चौथे में 1-3 से टीम हारी

विज्ञापन
कजाकिस्तान में शतरंज खेलती छात्राए। स्रोत स्वयं - फोटो : 1
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वर्ल्ड स्कूल टीम चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेने कजाकिस्तान के अल्माटी गई जिले के प्राथमिकी विद्यालयों की बेटियां अपने जोश और जज्बे से सभी का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। उनके साथ गए अमन गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता के तीसरे राउंड में टीम का मुकाबला मजबूत उज्बेकिस्तान की टीम से हुआ है। यह मुकाबला काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। जहां हर बोर्ड पर कड़ी टक्कर देखने को मिली। अंततः हमारी बेटियों ने शानदार संयम दिखाते हुए 2-2 से मैच ड्रॉ कर लिया। चौथे राउंड में टीम का सामना नेपाल से हुआ। खिलाड़ियों ने मेहनत और हिम्मत के साथ खेला, लेकिन कड़े मुकाबले में टीम को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। कहा कि बच्चियां जिस तरह का जज्बा दिखा रही हैं। वह स्कोरलाइन से ज्यादा महत्वपूर्ण है। बताया कि टीम का अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें