फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से कराएं पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के नोडल अधिकारी एवं मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित कोविड कमांड कंट्रोल रूम में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान वैश्विक महामारी को लेकर चल रही जांच और दवा आदि की जानकारी लेने के साथ ही अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया। गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ ही साथ प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहना होगा। डोर-टू-डोर जांच अभियान चलाया जाए। संक्रमितों को चिह्नित किया जाना चाहिए। आक्सीजन और दवा की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। कंट्रोल रूम से कई संक्रमितों से संवाद कर जानकारी भी ली। इसमें डीएम आर्यका अखौरी, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह आदि मौजूद रहीं। लालानगर संवाददाता के अनुसार, मंडलायुक्त गोपीगंज क्षेत्र के माधोरामपुर में संचालित की जा रही जांच कैंप की हकीकत देखी। कैंप में एंटीजन से 45 लोगों की जांच की गई। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए ग्रामीणों को जानकारी दी। नगर से लेकर गांव की गलियों तक साफ-सफाई, ब्लीचिग आदि का छिड़काव कराया जाए। कहा कि सफाई के साथ मॉस्क जरूर पहने और बार-बार साबुन से हाथ धोएं। डीएम ने बताया कि कोविड सर्विलांस टीम लगाई गई है। संक्रमित के संपर्क में आने वालों की जांच कराना आवश्यक है। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव- गांव में एंटीजन किट से जांच कर रही है। नमूना इकट्ठा कर आरटी-पीसीआर से भी जांच कराएं। यदि किसी को कोविड-19 के लक्षण खांसी, बुखार, सांस फूलना आदि की शिकायत है तो वह तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें