फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सीतामढ़ी में स्ट्रीट लाइटें खराब, शाम होते ही छा जाता है अंधेरा

विज्ञापन
सीतामढ़ी मंदिर के आसपास बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें। संवाद
विज्ञापन
सीतामढ़ी। जिले के धार्मिक और पर्यटन स्थल सीतामढ़ी की सड़कों पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। नए मंदिर से महर्षि वाल्मीकि आश्रम तक और आसपास के क्षेत्र में लगीं स्ट्रीट लाइटें लगभग खराब हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग की ओर से धर्म स्थल पर लगवाई गईं स्ट्रीट लाइटें करीब 20 दिन से खराब हैं। दुकानदारों ने बताया तेज आंधी के दौरान स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई थी। इससे शाम से ही सीतामढ़ी में अंधेरा छा जाता है। हनुमान मंदिर से लेकर महर्षि वाल्मीकि आश्रम एवं पार्किंग मोड तक की स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। इससे पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। अंधेरा होने के श्रद्धाल गंगा दर्शन और महर्षि वाल्मीकि आश्रम जाने से परहेज करते हैं। स्थानीय दुकानदार नागेंद्र पांडेय, पवन मिश्रा, आशीष तिवारी आदि ने का कहना है कि ई बार शिकायत करने के बावजूद स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। कोई सुनने वाला तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें