खबर भदोही के ज्ञानपुर से है 2006 में गजिया बैंक लूटकांड में शामिल बदमाश को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। बताते चलें कि अभ्युक्त उन्नाव जिले के आलमपुर का निवासी है और शातिर अपराधियों में शुमार है। पिछले 18 सालों से पुलिस को चकमा देकर छिप रहा था।
एसटीएफ को बड़ी कामयाबी तब मिली जब 18 साल से फरार 50 हजार के इनामी अभियुक्त सतीश सिंह एसटीएफ को महाराष्ट्र के थाणे से गिरफ्तार किया गया। 2006 में भदोही के गांव गजिया स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा था।
विज्ञापन
अभियुक्त उन्नाव जिले के आलमपुर, बारा सगवर का निवासी बताया जा रहा है। साल 2006 में भदोही कोतवाली गजिया स्थित भारतीय स्टेट बैंक जनपद भदोही में लूट की घटना को अंजाम दिया था और भदोही कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले में कुछ अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया था । वहीं कुछ पुलिस मुठभेड़ में मारे गये थे। घटना में शामिल सतीश उर्फ अजीत फरार चल रहा था। एसटीएफ को सूचना मिली की सतीश उर्फ अजीत महाराष्ट्र के आईडीसी बागले इस्टेट थाणे में रह रहा है। सूचना पर पहुंची एसटीएफ के हत्थे चढ़ा। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना नाम बदल कर इधर-उधर छिप कर रह रहा था।