सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई पर शनिवार को भी डिप्लोमा फॉर्मासिस्ट एसोसिएशन का कार्य बहिष्कार जारी रहा। जिला संगठन मंत्री भगवती प्रसाद बिंद ने चेतावनी दी कि 20 दिसंबर तक मांगें पूरी नहीं की गईं तो प्रदेश स्तरीय हड़ताल की रणनीति तैयार की जाएगी।
उन्होंने बताया कि एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के समस्त फॉर्मासिस्ट 20 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने के लिए चार दिसंबर से ही बांहों पर काली पट्टी बांधकर दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। बहिष्कार के सातवें दिन तक कोई जिम्मेदार आवाज को सुनने के लिए आगे नहीं आ सका है। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेश स्तरीय हड़ताल की रणनीति पर विचार के लिए संगठन विवश होगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस मौके पर प्रदीप मौर्या, फहबीदा खान, अजीत प्रताप सिंह, राजीव कुमार सिंह, रामराज यादव, मंजू देवी, प्रवीण गुप्ता आदि मौजूद रहे।