फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोटालेबाजों का कद बढ़ा रही प्रदेश सरकार : कांग्रेस

विज्ञापन
घोटाले को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना देते कांग्रेसी। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
लगभग सात वर्ष से जिले के निवेशकों का भुगतान न होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजन दूबे ने आरोप लगाया कि निजी क्षेत्र की दो कंपनियों ने हजारों निवेशकों से करोड़ों रुपये जमा कराया है। जमा धनराशि की आरडी, एफडी का समय पूरा होने पर भुगतान के लिए वह प्रतिदिन चक्कर लगा रहे हैं। कंपनियों के झांसे में वही निवेशक फंसे हैं जिनकी स्थिति अच्छी नहीं है। दोगुनी धनराशि की लालच में आकर गाढ़ी कमाई को जमा कर आंसू बहा रहे हैं। कोई निवेशक शादी के लिए परेशान है तो आशियाना बनाने और स्वरोजगार करने के लिए इसका कोई असर कंपनी संचालकों पर नहीं देखा जा रहा है। प्रदेश सरकार घोटालेबाजों का कद बढ़ाकर सिर्फ महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध को गिनाना आने वाले समय में भारी पड़ेगा। निवेशकों की समस्या का समाधान नहीं हो सका तो पार्टीजन जवाब देने के लिए मजबूर होंगे। राज्यपाल से मांग किया है कि दो कंपनियों में फंसे हजारों निवेशकों के करोड़ों रुपये का भुगतान जल्द करवाया जाए, कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों का एक वर्ष से मानदेय दिलाया जाए, जिम्मेदारों को चिन्हित कर कार्रवाई के दायरे में लाया जाए।
प्रदर्शन करने वालों में सुरेश मिश्रा, विजय गौतम, सत्येंद्र तिवारी, राजेश दुबे, डा. नूसरत जहां, शकीला बानो, राजेंद्र मौर्य, माबूद खां, गीता देवी, सुरेश गौतम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें