फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 घंटे ठप रही आधे जिले की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मेन लाइन में तकनीकी गड़बड़ी के कारण शनिवार को जिले के आधे से अधिक हिस्से की बिजली आपूर्ति लगभग 20 घंटे तक ठप रही। ज्ञानपुर, गोपीगंज, औराई, जंगीगंज, डीघ समेत आसपास के कई इलाकों में बिजली गुल होने से हाहाकार मच गया। तमाम लोगों को सुबह पीने का पानी नहीं मिल पाया। लोग पानी के लिए हैंडपंपों पर मजमा लगाते देखे गए। दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम पांच बजे के आसपास ज्ञानपुर नगर और आसपास की बिजली गुल हो गई। उस दौरान हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। इससे लोगों ने समझा कि मौसम के वजह से बिजली कटी है। मगर पूरी रात बिजली के दर्शन नहीं हुए। हालांकि रात भर मौसम का मिजाज ठीक नहीं था और रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। बिजली न रहने के कारण नगर और आसपास के तमाम ग्रामीण इलाके घुप अंधेरे में रहे। परेशानी तब ज्यादा बढ़ गई, जब शनिवार को सुबह तक बिजली नहीं आई। लोगों को पीने के पानी के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ गया। जेट और वाटर पंप ठप पड़ गए और लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकने लगे। हैंडपंपों पर भीड़ जमा होने लगी। लोग व्यवस्था को कोसते रहे। पानी को लेकर लोगों में हल्की नोकझोंक भी हुई। बिजली आपूर्ति बहाल होने की जानकारी लेने के लिए बिजली विभाग के कार्यालयों के फोन घनघनाने लगे। तब पता चला कि मेन लाइन से ही गड़बड़ी है, जिसके कारण बिजली लंबे समय से कटी है। शनिवार को दोपहर 12 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इस संबंध में एसडीओ गोपीगंज दीपक पटेल ने बताया कि गोपीगंज आने वाली मेन लाइन में गड़बड़ी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। उसे बाद में ठीक कर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
-
ब्रॉडबैंड और नेटवर्क ठप
ज्ञानपुर। बिजली गुल होने के बाद बीएसएनएल की मोबाइल और ब्रॉडबैंड दोनों सेवाएं बेपटरी हो गईं। मोबाइल से नेटवर्क गायब हो गए और मोबाइल खिलौना बन गए, जबकि ब्रॉडबैंक की डीएसएल और इंटरनेट का सिग्नल खत्म हो गया। इससे इंटरनेट बाधित हो गया और लोगों के जरूरी कार्य नहीं हो पाए। बीएसएनएल नेटवर्क कमजोर होने का असर अन्य संचार कंपनियों के नेटवर्क पर भी पड़ा और निजी कंपनियों की सर्विस भी कमजोर नजर आई। दोपहर में बिजली सप्लाई बहाल होने के बाद ही ब्रॉडबैंड और मोबाइल नेटवर्क ठीक हो सका।
विज्ञापन

--
लंबी कटौती के विरोध में किया प्रदर्शन
ज्ञानपुर। बिजली की मनमानी कटौती के विरोध में शनिवार को नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने ज्ञानपुर नगर के पटेलनगर में लामबंद होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ नाराजगी जताई गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 20 घंटे से बिजली गुल है। रात अंधेरे में गुजारने के बाद अब पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जिन लोगों के पास इन्वर्टर और जेनरेटर की सुविधा है, उनका तो काम हो गया, लेकिर तमाम साधारण परिवारों को पीने के लिए भी पानी नहीं मिल पाया। उन्हें इधर-उधर दौड़ना पड़ रहा है। प्रदर्शन के बाद दोपहर में बिजली बहाल हुई। प्रदर्शन करने वालों में जेके सिंह, बबलू तिवारी, राकेश कुमार बिंद, रजनीश गिरी, कमलेश गुप्ता, कैलाश यादव, गुड्डू तिवारी, धीरज तिवारी, आशिक तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें