ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा शनिवार को दोनो पालियो में परीक्षा हुई। जेडी कांताराम पाल ने आधा दर्जन परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट का निरीक्षण प्रपत्र न मिलने पर केंद्राध्यक्षों को फटकार लगाई। लेखाधिकारी के सचल दस्ते ने एक छात्रा को अनुचित साधन का प्रयोग करने पर रस्टीकेट किया। हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में 1838 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा सभी 83 केंद्रो पर हुई। इसमें पंजीकृत 24 हजार 226 परीक्षार्थियों में 1838 अनुपस्थित और 22 हजार 188 उपस्थित रहे। पहली पाली में जेडी कांताराम पाल ने निर्मला देवी इंटर कॉलेज समेत छह केंद्रो पर पहुंचे। सभी केंद्रो पर निरीक्षण प्रपत्र न मिलने पर नाराजगी जताई। भविष्य में ऐसी स्थिति मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसी तरह डीआईओएस अशोक चौरसिया ने डीघ के सात परीक्षा केंद्रो पर पहुंचे, हालांकि सभी जगह परीक्षा सकुशल मिली।लेखाधिकारी के सचल दस्ते ने बहन मायावती इंटर कॉलेज बरवां में एक छात्रा को अनुचित साधन का प्रयोग करने पर रस्टीकेट किया। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के गृह विज्ञान, व्यापारिक संगठन की परीक्षा हुई।
इनसेट
बिजली काटकर हो रहा खेल
ज्ञानपुर। बोर्ड परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार भले ही तमाम कवायद कर रही है, लेकिन शिक्षा माफिया उसमें भी छेंद कर रहे हैं। कुछ केंद्रो पर अपने चहेतों को नकल कराने के लिए आधे घं्टे तक बिजली काट दी जा रही है। जिससे सीसीटीवी से लेकर वायस रिकार्डर भी शोपीस बन जा रहे हैं। खमरिया के एक केंद्र पर ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां प्रतिदिन कुछ समय के लिए बिजली काट दी जाती है। यह इकलौता केंद्र नहीं है, कई परीक्षा केंद्रो पर यह गणित की जा रही है।