फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: स्टेडियम-ए ने गोपीगंज-ए को 1-0 से हराकर जीती फुटबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। जिला खेल कार्यालय की ओर से बुधवार से जिला स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। 100 मीटर बालकों के दौड़ में विवेक कुमार ने बाजी मारी तो बालिकाओं मे सरिता प्रजापति बाकी बालिकाओं पर भारी पड़ी।
विज्ञापन

पहले दिन हुए बालकों के फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में गोपीगंज-ए ने स्टेडियम-ए को एक-शून्य से हराकर प्रतियोगिता जीत ली। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। जिला स्टेडियम से उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पहले दिन मुख्य रूप से बालक-बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता हुई।
100 मीटर दौड़ में बालिक-बालिकाओं में क्रमश: विवेक कुमार व सरिता प्रजापति, 200 मीटर दौड़ में शिवम यश यादव व साक्षी पाल, 400 मीटर दौड़ में शिवम यश यादव व पूरा यादव, 800 मीटर दौड़ में भोलू सोनकर व ममता पाल, 3000 दौड़ में नीरज पाल व प्रतीक्षा पाल, 3000 मीटर दौड़ में नीरज पाल व साक्षी पाल, 5000 मीटर दौड़ में आकाश उपाध्याय व बेबी प्रजापति, लांग जंप में रवि यादव व सरिता प्रजापति, शाट पुट में शिवम यादव व शिवांगी यादव, डिस्कस थ्रो में कृष्णा यादव व साक्षी यादव, जेवलिन थ्रो में आदर्श शुक्ला व सपना देवी प्रथम रहे। वहीं, बालकों के फुटबाल प्रतियोगिता में स्टेडियम-बी, गोपीगंज-ए, स्टेडियम-ए, उच्च प्राथमिक विद्यालय खेमईपुर, गोपीगंज-बी, जीआईसी ज्ञानपुर ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रथम सेमिफाईनल में गोपीगंज-ए ने राज एकेडमी को 2-1 हराकर फाईनल में जगह बनाई। इसी तरह दूसरे सेमीफाइनल में स्टेडियम-ए ने गोपीगंज-बी को 3-0 से हराकर फाईनल मे प्रवेश किया। स्टेडियम-ए और गोपीगंज-ए के बीच खेले गए रोमांचक फाईनल मुकाबले में गोपीगंज-ए ने एक-शून्य से जीत कर प्रतियोगिता जीत ली।
पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने सभी विजेताओं, उपविजेताओं व अन्य खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया। कहा युवा और नौजवान खिलाड़ियों को प्रदेश शासन से तथा जिला स्टेडियम में मिल रही सहूलियतों का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।
निर्णायक रहे अशोक कुमार गुप्ता, विनय कुमार, राजकमल, मुनव्वर हुसैन, मनोज कुमार, अंतेश मिश्रा, बिंदु सिंह, माजिद अली, श्वेता पटेल, मारकंडेय सिंह, गोलू राय, चंचल सिंह आदि। अंत में उप क्रीड़ा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने सभी खिलाड़ियों और अतिथियों का आभार जताया। गुरुवार को जूनियर बालिका कबड्डी एवं बालकों की हॉकी प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें