फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद : भिखमापुर के छात्रों का रहा दबदबा

विज्ञापन
मिल्की कंपोजिट विद्यालय में कबड्डी खेलती बालिकाएं। स्रोत स्कुल
विज्ञापन
अभोली। जिले के अलग-अलग ब्लॉकों में बुधवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अभोली ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कनकपुर में आयोजित प्रतियोगिता में नौ न्याय पंचायतों के सभी स्कूलों से सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया। बीईओ वेदप्रकाश यादव व प्रधान शीतला प्रसाद बिंद ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खो-खो में पूर्व माध्यमिक विद्यालय भीखमापुर की बालिका और बालक टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी तरह कबड्डी में भिखमापुर की बालिकाओं ने बाजी मारी।
विज्ञापन

एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ (बालक) में प्राथमिक विद्यालय कुढ़वा का मो. फैजल प्रथम, बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय अबोली की खुशबू यादव विजेता रहीं। 200 मीटर दौड़ (बालक) में प्राथमिक विद्यालय गंगारामपुर का आनंद सोनकर, बालिका में प्राथमिक विद्यालय ख्योंखर की रोशनी प्रथम रहीं।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगारामपुर के सुनील बिंद एवं अन्वी यादव ने भी 200 मीटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 400 मीटर दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सृजन नजरपुर व खुशबू कनकपुर विजयी रही। वहीं 600 मीटर में कृष्ण कुमार व सुहाना भीखमापुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में रितेश पाल ने भी कमाल दिखाया। मुख्य अतिथि बीडीओ अनिल राय ने सभी का हौसला बढ़ाया। संचालन बंशीधर कनौजिया ने किया। इस मौके पर चंद्रेश, शिवशंकर यादव, संतोष सिंह, अनुराग, श्याम सुंदर आदि रहे। औराई ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय रामापुर बुद्धवार को न्याय पंचायत स्तरीय रैली का आयोजन हुआ। प्रधानाध्यापक दयाशंकर व संकुल प्रभारी आनंद मिश्र आदि रहे। प्रतियोगिता में रामापुर न्याय पंचायत 14 विद्यालयों बने में विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। इस दौरान 100, 200, 400 मीटर की दौड़ में नीलू यादव प्रथम, लंबी कूद, ऊंची कूद में गरिमा (लालानगर) गोला फेंक व चक्का फेंक में रिया (नेवादा) वच रिया सरोज (संदीपट्टी) प्रथम रही। एवं बालक वर्ग में 100, 200 मीटर दौड़ में गोविंदा (रामापुर) 500 मीटर में सत्यम (डुमका), 600 मीटर में नीरम कुमार (बंदीपट्टी) में प्रथम स्थान पर रहे। इस मौके पर खेल अनुदेशक अखिलेश चंद यादव, जयशंकर मौर्य, जयरामपाल, अनिल, जीवन गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें