मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। प्राचार्य डॉ. एसपी त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में खेलने के लिए छात्रों को प्रेरित किया गया।
प्राचार्य डॉ. एसपी त्रिपाठी ने कहा कि किताबों की पढ़ाई के साथ खेलकूद भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। खेल शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक रूप से भी मजबूत बनाते हैं।
इस दाैरान एससी सिंह, वेद मिश्रा, रामलखन, अनामिका, सुष्मिता समेत विद्यालय के शिक्षक और छात्र मौजूद रहे। उधर केबी काॅलेज में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
साथ ही संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयाेजित संगोष्ठी के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रविंद्र कुमार द्विवेदी ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन और उनके कड़े संघर्षों को याद किया।
संगोष्ठी के संयोजक डॉ. रामदास ने मेजर ध्यानचंद के खेल कौशल, उनकी उपलब्धियों और देश के प्रति उनके योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला।
इस अवसर पर डॉ. रतन लाल, डॉ. रतनेश मिश्रा, अम्बुज पांडेय, डॉ. शिव प्रसाद, डॉ. अमर बहादुर सरोज, डॉ. राजेश कुमार सिंह यादव, डॉ. राजेश पाल, डॉ. प्रांकुर आनंद और डॉ. प्रभुनाथ यादव व अन्य उपस्थित रहे। संवाद