फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पटरियां नहीं, सड़क के दोनों तरफ लग रहा बारिश का पानी

विज्ञापन
जंगीगंज बाजार में सीतामढ़ी जाने वाले मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ लगा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
जंगीगंज। स्थानीय बाजार में बारिश के बाद सड़क के दोनों किनारों पर जलजमाव होने से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय अनिल मिश्रा, कालिन्दर मिश्रा, पप्पू यादव, आशीष मिश्रा, राहुल जायसवाल और पंकज गुप्ता ने बताया कि बाजार से सीतामढ़ी की ओर जाने वाले मार्ग पर बारिश का पानी सड़क की दोनों पटरियों के किनारे जमा हो गया है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है। जलजमाव के कारण सड़क के क्षतिग्रस्त होने की आशंका भी बनी हुई है। क्षेत्र की कई सड़कों के किनारे पटरियां गायब हैं और जगह-जगह घास-फूस का कब्जा है। इसके अलावा कई स्थानों पर सड़क में गड्ढे भी बने हुए हैं। आरोप है कि सड़क की स्थिति और जलनिकासी की समस्या को लेकर संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया जाता। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने सड़क पर जलजमाव की समस्या का शीघ्र समाधान कराने व सड़क की पटरियों और जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें