फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभा के लिए एसपीजी ने डाला डेरा

Mon, 12 Sep 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया से छह सितंबर को किसान यात्रा पर निकले राहुल गांधी का जिले में रोड शो और सभा 14 सितंबर को होगा। रविवार को जिले में राहुल गांधी के सभा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जाएजा लेने के लिए एसपीजी टीम पहुंची। पुलिस लाइन में एसपीजी के डीआईजी विमल पवार के नेतृत्व में एसपीजी टीम ने पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक डॉ.अरविंद भूष ण पांडेय, सीओ श्यामशंकर पांडेय के साथ बैठक की। 
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी        के कार्यक्रम पर रविवार को मुहर लग गई।  14 सितंबर को जिले में राहुल गांधी का रोड शो और सभा होना तय हो गया है। रविवार को दोपहर बाद पहुंची एसपीजी टीम         ने सभा और रोड स्थल का जायजा लिया। पुलिस के अधिकारियों संग सुरक्षा को लेकर घंटे भर से  अधिक समय तक मंत्रणा की गई।  एसपीजी टीम पुलिस लाइन में बैठक के बाद गोपीगंज पहुंचे। जहां गुलाबधर इंटर कालेज का         जाएजा लिया। जिलाध्यक्ष डॉ.नीलम मिश्रा ने बताया कि रविवार को जिले में एसपीजी टीम आई थी। राहुल गांधी कार्यक्रम 14 सितंबर को तय हो गया है।सभा के लिए गुलाबधर इंटर कालेज का निरीक्षण किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें