फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तेज रफ्तार डंफर पेड़ से टकराया, केबिन में फंसा चालक

Tue, 19 Dec 2023 12:36 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गागंज/अभोली। ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग के मतेथू हनुमान मंदिर के पास सोमवार को भोर में एक तेज रफ्तार डंफर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिससे डंफर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक कई घंटे तक केबिन में फंसा रहा। ग्रामीणों की मदद से दरवाजा काटकर चालक को बाहर निकाला गया है। एक निजी अस्पताल में उसका उपचार हुआ। भिड़ंत इतनी तेज थी कि डंफर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

भदोही-दुर्गागंज सड़क निर्माण कार्य इन दिनों चल रहा है। सड़क निर्माण कार्य के लिए मिर्जापुर से दुर्गागंज गोदाम में भस्सी (डस्ट) पहुंचाया जा रहा है। रविवार को भी कई डंफर चालक भस्सी लादकर मिर्जापुर से दुर्गागंज के लिए जा रहे थे। सोमवार की सुबह करीब तीन बजकर 50 मिनट पर सुरियावां थानाक्षेत्र के मतेथू हनुमान मंदिर के पास भस्सी लदा जा रहा डंफर यूपी 65, जीटी 0767 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर से आसपास के ग्रामीणों में खलबली मच गई। सुबह टहलने निकले प्रधानपति नागेंद्र बहादुर सिंह ने हादसे को देखा तो ग्रामीणों को खबर की। हादसे में डंफर में ही चालक 32 वर्षीय दिलशाद कई घंटे तक फंसा रहा। ग्रामीणों की मदद से डंफर का दरवाजा काटकर घायल चालक को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में घायल सोनभद्र के हिंदवारी निवासी डंफर चालक दिलशाद ख़ान ने बताया कि झपकी आने के चलते ये हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें