फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दोहरीकरण के चलते एक बार फिर प्रभावित रहेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। महाकुंभ के दौरान लगभग डेढ़ महीने ट्रेनों में भीड़, लेटलतीफी, ट्रेनों के निरस्तीकरण से पैदा हुई समस्याएं झेलने के बाद ट्रेनें पूरी तरह सुचारु भी नहीं हो पाई थी कि अब 20 मार्च से फिर से भदोही-लखनऊ रेल मार्ग प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

मंडल के दांदूपुर, पृथ्वीगंज व गौरा के बीच दोहरीकरण और नान इंटरलाकिंग कार्य होने से लखनऊ की ओर आने जाने वाली ट्रेनों का परिचायन या तो रद रहेगा या परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
इस रेलमार्ग की प्रमुख ट्रेनें अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, जम्मु तवि-पटना अर्चना एक्सप्रेस, पूरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। इसका असर बनारस नई दिल्ली केवी एक्सप्रेस पर भी पड़ेगा। भदोही स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्रा ने बताया कि होली के बाद 20 से 26 मार्च तक का समय कार्य होगा। इस दौरान दिक्कत रहेगी।
विज्ञापन

इसके चलते जंघई-प्रतापगढ़ से होकर चलने वाली 26 ट्रेनों पर इसका असर पड़ेगा। जिसमे से कई ट्रेनें वाया प्रयागराज और जौनपुर से चलाया जाएगा। कुछ ट्रेनें निरस्त भी रहेंगी। कहा कि अभी अधिकारिक संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें