फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आकांक्षी ब्लॉक के दो गांव में पहुंचे विशेष सचिव, देखी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। प्रदेश सरकार के विशेष सचिव नियोजन अक्षय कुमार वर्मा सोमवार को दोपहर आकांक्षी ब्लॉक औराई के दो गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने 50 इंडिकेटर कार्यों की समीक्षा और भौतिक सत्यापन किया। जेठूपुर की मुसहर बस्ती में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवासों की समीक्षा किया। कुछ आवासों में प्लास्टर नहीं मिला। दो आवास तालाब में बन रहे थे। इस लापरवाही पर सचिव रमेश कुमार, ग्राम प्रधान और खंड विकास अधिकारी को फटकार लगाई।
विज्ञापन

विशेष सचिव ने अधूरे आवासों और जांच में कोताही पर खंड विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक ग्राम विकास आदित्य कुमार व जिला अर्थ संख्या अधिकारी अनिल कुमार से नाराजगी जताई। अविलंब व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश दिया। इसके बाद वह आंगनबाड़ी, पंचायत भवन, विद्यालय का निरीक्षण किया, बच्चों से सवाल पूछे। छोटे पंचायत भवन को ध्वस्त कर नई जगह बनाने का सुझाव दिया। ग्रामीणों की पानी व सूखे की समस्या पर समाधान का आदेश मिला। औराई और नरथुआ ग्राम सभा के तालाबों की साफ-सफाई और समूह गोदाम का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश मिश्रा, सीडीपीओ मंजू वर्मा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें