थानाध्यक्षों को रात में गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया।
एसपी ने थानाध्यक्षों से कहा कि वह रात के समय मोटरसाइकिल रोककर पैदल भी गश्त करें। उन्होने बताया कि शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच सिपाही स्तर पर हो, केवल उन प्रार्थना पत्रों की जांच सिपाही स्तर पर नहीं हो जो उनके स्तर से होने योग्य न हो।
उन्होने बताया कि थानों पर आने वाले लोगों से संवेदनशील और शालीनतापूर्वक होकर व्यवहार करें।थानाध्यक्षों से कहा कि वह अपराध में पूर्व संलिप्त रहे अपराधियों को सफीना जारी कर बुलायें और पूछताछ कर घटनाओं का अनावरण करने का प्रयत्न करें।
क्षेत्राधिकारियों/थानाध्यक्षों को मुकदमों का शीघ्र निस्तारण करने के
लिये निर्देश दिये गये।झगड़े और मारपीट की घटनाओं की पृष्टभूमि का अवश्य अध्ययन करें तथा प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाए।
बैंक मे होने वाले घटनाओं को देखते हुए सभी को निर्देशित किया कि वे अपने अपने क्षेत्र में बैंक चेंकिग आकस्मिक रूप से करते रहें। इस मौके पर पुलिस महकमें के सभी अधिकारी मौजूद रहे।