फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप

Sat, 09 Jan 2016 02:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के बाहर जमा हुए और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन


यूनियन के जिलाध्यक्ष अनिल मिश्र ने कहा कि किसी भी बैंक को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने की जिम्मेदारी कर्मचारियों के कंधों पर होती है, लेकिन हमारी घोर उपेक्षा की जा रही है। ऐसा क्यों हो रहा है, यह समझ से परे है।

कहा कि सार्वजनिक बैंकों का निजीकरण नहीं होना चाहिए। इसमें कर्मचारियों का अहित है। खास तौर से सहयोगी बैंकों को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से अलग रखा जाए।

 आइडीबीआई बैंक का निजीकरण प्रस्ताव रद किया जाए। बचत जमा पर ब्याज दर में वृद्धि की जाय। लोगों ने कारपोरेट घरानों को बैंकिग लाइसेंस देने पर भी एतराज जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर हड़ताल से बैंकों में कामकाज नहीं हो सका। पूर्व सूचना के अभाव में बड़ी संख्या में लोग बैंक पहुंचे, लेकिन बैरंग लौट गए। प्रदर्शन में पीएल उपाध्याय, दीप नरायण मिश्र, मुख्तार अली, नीरज कुमार, भगवान सिंह, अमित सिंह, प्रतीक सिंह, सुरेश यादव, उमाशंकर पाल, इंद्रावती देवी, विजय नरायण, समीउल्लाह, राजेंद्र कुमार, अरविंद गुप्ता, कैलाश नाथ, रुपेश कुमार, सगीर, गुड्डू आदि मौजूद रहे।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें