फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नमक-रोटी खाकर सपाइयों ने जताया विरोध

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। स्रोत स्वय
विज्ञापन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्वर्ण जयंती चौक पर नमक-रोटी खाकर भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अपने 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाने में व्यस्त है, जबकि किसान, मजदूर और नौजवान महंगाई एवं बेरोजगारी से परेशान हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरी करने के बाद भी लोगों के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गिट्टी-बालू के दाम बढ़ गए हैं और लोगों को पर्याप्त रोजगार नहीं मिल रहा है। संचालन अल्पसंख्यक सभा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष जुनैद अंसारी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें