फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसे मेघ, खेत डूबे

Wed, 08 Jul 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे अंतराल के बाद मंगलवार को झमाझम बरसात हुई। दोपहर बाद तकरीबन एक घंटे तक झूमकर मेघ बरसे। इस दौरान निचले इलाकों और नगर की सड़कों पर भारी जलभराव हो गया। इस दौरान नगर निकायों के सारे इंतजाम धुल गए। गंदी नालियों का पानी सड़कों पर उफन कर बहने लगा और कच्ची सड़कें कीचड़ से सन गईं। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मंगलवार को पौ फटी तो कालीन नगरी के आसमान पर बादलों की उमड़-घुमड़ हो रही थी। यह सिलसिला दोपहर एक बजे तक चला। इसके बाद काली घटाएं घिर आईं और सवा एक बजे के करीब शुरू हो गई। भीषण उमस और गर्मी से बेहाल लोगों को तकरीबन एक घंटे की झमाझम बरसात ने राहत दिला दी, लेकिन नगरीय लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गईं। नगर के तमाम निचले इलाकों में घुटने तक जलभराव हो गया। 

ज्ञानपुर नगर में राजा पार्क के समीप भारी जलभराव होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। इसके अलावा पाइप डालने के लिए तोड़कर छोड़ी गई प्रोफेसर कॉलोनी रोड कीचड़ से सन गई। उधर से आने-जाने वालों को रास्ता बदलकर गुजरना पड़ा। लगातार बरसात से खेत लबालब हो गए। धान की खेती की तैयारी में जुटे किसान  चहक उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें