कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए विधायक की याचिका को जायज नहीं माना और उसे खारिज कर दिया। सपा विधायक के भदोही में मालिकाना मोहल्ले स्थित आवास की तीसरी मंजिल पर नौकरानी ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद इनके यहां से एक किशोरी को भी बरामद किया गया था। इसके बाद विधायक व उनके परिजनों की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई।
पत्नी और बेटे के खिलाफ भी दर्ज है मुकदमा
पुलिस ने सपा विधायक के साथ उनकी पत्नी सीमा बेग और बेटे जईम बेग बाल श्रम, आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में विधायक प्रयागराज के नैनी और उनके बेटे जईम वाराणसी जेल में बंद हैं। वहीं उनकी पत्नी सीमा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।