फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सपा विधायक की वीसी से पेशी, अब पांच दिसंबर को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही के सपा विधायक जाहिद जमाल बेग व उनके बेटे जईम बेग की एमपीएमएल कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई। नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में जेल में बंद सपा विधायक पर कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुना। वहीं सुनवाई के लिए अगली तिथि पांच दिसंबर तय की है।
विज्ञापन


भदोही के मालिकाना मोहल्ले स्थित आवास की तीसरी मंजिल पर नौकरानी नाजिया की आत्महत्या के बाद सपा विधायक जाहिद बेग, उनकी पत्नी सीमा बेग और बेटे जईम बेग पर नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने, बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। विधायक इस समय प्रयागराज के नैनी और उनका बेटा जईम वाराणसी जेल में बंद है। वहीं पत्नी सीमा अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। बुधवार को कोर्ट में विधायक की पेशी हुई। कोर्ट में विधायक की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई। एमपीएमएल कोर्ट में साधना गिरी ने सुनवाई की अगली तिथि पांच दिसंबर तय की। विधायक के अधिवक्ता मजहर शकील ने बताया कि वीसी पेशी हुई है। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख पांच दिसंबर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें