फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सांसद डिंपल पर अशोभनीय टिप्पणी पर भड़कीं सपा महिला सभा की कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी से आक्रोशित समाजवादी पार्टी महिला सभा व अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसपी कार्यालय के सामने धरना दिया। एसपी को मौलाना के विरूद्ध मुकदमा दर्ज और गिरफ्तार करने की मांग करते हुए पत्रक सौंपा।
विज्ञापन

सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरिता बिंद ने कहा मैनपुरी सांसद डिंपल यादव सदैव महिला सशक्तिकरण, गरिमा और सम्मान की आवाज रही हैं। उनके विरुद्ध मौलाना साजिद रशीदी ने एक सार्वजनिक मंच पर अशोभनीय, अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
यह टिप्पणी न केवल एक सम्मानित महिला सांसद का अपमान है, बल्कि समस्त महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली है।
यह बात महिलाओं के प्रति दुर्भावना और असम्मान फैलाने की नियत से की गई है, जो कि भारतीय संविधान, महिला सम्मान और विधि व्यवस्था का उल्लंघन है।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, महिला सभा जिला महासचिव प्रर्मिला यादव, अंजनी सरोज, श्यामला सरोज, महरुल निशा, कंचन सोनकर, रिता वर्मा, सलमा बेगम, मीरा बिंद, रेखा, कमलाशंकर महतो आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें