फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा: शहरी क्षेत्र में साईकिल चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। सपा का साइकिल चलाओ अभियान मंगलवार को भी चला। पार्टी नेताओं ने बंधवा से साइकिल चलाकर शहरी क्षेत्र की आवाम को भाजपा सरकार की महंगाई, बेरोजगारी के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक जाहिद बेग ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के बीच जाकर लोगों को सपा और योगी सरकार का फर्क समझाएं। लोगों को बताएं कि भदोही में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजकीय बस स्टैंड, कारपेट एक्सपो मार्ट, रेलवे ओवर ब्रिज बनवाए। सड़कें बनवाई, लेकिन वर्तमान सरकार का हाल यह है कि सपा सरकार की परियोजनाओं को शुरू नहीं करा पा रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष हसनैन अंसारी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर संतोष यादव, महफूज आलम, छेदी गौरी, सरफराज अहमद, हैदर मंसूरी, दानिश अली, आफताब अंसारी, मंगरू गौरी, राजू गौरी, शकील अहमद, सलमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें