फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात ने जीती कोरोना से जंग, 147 स्वस्थ हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मंगलवार को आई रिपोर्ट में एक मृतक के अलावा छह अन्य लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। भदोही नगर के मेन रोड निवासी पति-पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों का स्वैब नमूना छह जुलाई को लेकर जांच के लिए भेजा गया था। 13 जुलाई की देर रात आई रिपोर्ट में दोनों संक्रमित पाए गए। इसके अलावा एसडीएम कार्यालय भदोही का एक कर्मचारी संग तीन अन्य संक्रमित मिले। सभी छह संक्रमितों को भदोही के एल-1 अस्पताल में आइसोलेट किया गया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक 9528 संदिग्धों का स्वैब जांच के लिए भेजा गया। इसमें 8902 की रिपोर्ट आ चुकी है। 626 संदिग्धों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। दूसरी ओर जिले में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के बीच मंगलवार को सात संक्रमितों ने कोरोना वायरस को मात दे दिया। सातो लोग स्वस्थ होकर घर लौट आए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें