फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पूर्व विधायक विजय मिश्रा व डीघ ब्लॉक प्रमुख तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
एमपीएमएलए साधना गिरी की अदालत ने शनिवार को सपा व निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्रा व उनके भतीजे मनीष मिश्रा को 2011 के एक मामले को लेकर तलब किया। पूर्व विधायक विजय मिश्रा पेश हुए। वहीं डीघ ब्लॉक प्रमुख मनीष नहीं आ सके। हालांकि कोर्ट में इस मामले को लेकर सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक डॉ. सिंह पर 2011 में ज्ञानपुर से जाते समय नहर के पास गोली चलाई गई थी। इस मामले में उनकी पत्नी रीता सिंह ने पूर्व विधायक व उनके भतीजे पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें 2012 में एफआर लग गया था। जिसे लेकर कोर्ट ने रीता सिंह को सम्मन भेज जवाब मांगा था।
उन्होंने एफआर को लेकर आपत्ति डाली थी। इसी को लेकर एमपीएमएलए साधना गिरी ने तलब किया था। पूर्व विधायक के अधिवक्ता आनंद सिंह ने बताया कि 2011 में पूर्व विधायक डॉक्टर सिंह पर हुए हमले के मामले में कोर्ट ने पूर्व विधायक व डीघ ब्लॉक प्रमुख को तलब किया था। हालांकि आज कोर्ट में इस मामले को लेकर कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें