फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही: पुणे से गिरफ्तार पूर्व विधायक Vijay Mishra का बेटा आज आ सकता है भदोही

Tue, 26 Jul 2022 08:20 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

सामूहिक दुष्कर्म सहित कई मामलों में फरार चल रहा पूर्व विधायक विजय मिश्र का बेटा विष्णु मिश्र गिरफ्तार हो गया है। आज उसे भदोही लाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्रा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विधायक विजय मिश्र का एक लाख रुपये का इनामी बेटा विष्णु मिश्र रविवार को पुणे से गिरफ्तार हो गया। वहां के स्थानीय न्यायालय से ट्राजिट रिमांड के बाद भदोही लाया जाएगा। सूत्रों की मानें तो उसे मंगलवार की दोपहर बाद भदोही लाया जा सकता है। विष्णु के खिलाफ भदोही और वाराणसी जिले में कुल मिलाकर छह मुकदमे दर्ज हैं। इसमें रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने व वाराणसी की गायिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रमुख है। जुलाई 2020 में रिश्तेदार की संपत्ति हड़पने के मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके बेटे विष्णु सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन


सामूहिक दुष्कर्म सहित कई मुकदमे पूर्व विधायक पर जबकि विष्णु मिश्र पर छह मुकदमे दर्ज हुए। पूर्व विधायक को पुलिस ने मध्य प्रदेश के आगर से गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन विष्णु मिश्र पुलिस को लगातार चकमा देता रहा। पुलिस से बचने के लिए वह लगातार अपना ठिकाना भी बदलता रहा। करीब दो साल के लंबे अंतराल के बाद एसटीएफ वाराणसी ने उसे पुणे से गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों की माने तो कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद मंगलवार को भदोही आने की उम्मीद है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने कहा कि एसटीएफ सभी मामलों की जांच कर रही है, हालांकि पांच मुकदमे जिले में दर्ज हैं। एक वाराणसी में है। अब आने के बाद एसटीएफ से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें