फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खतौनी से सम्मान निधि के लाभार्थियों का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में पारदर्शिता लाने के लिए लाभार्थी किसानों का खतौनी से सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए राजस्व विभाग के कर्मचारी योजना का लाभ ले रहे किसानों की भूमि का उनकी खतौनी से मिलान करेंगे। लेखपालों को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सत्यापन करने वाले लेखपालों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में जिले में दो लाख 26 हजार किसान पंजीकृत हैं। दिसंबर 2018 से शुरू हुई योजना के शुरुआत में ही आनन-फानन में किसानों के खाते में पैसे भेजे गए, लेकिन बाद में खाता आधार से लिंक हुए तो ढाई हजार से अधिक आयकर दाता योजना का लाभ लेते मिले। इसके अलावा पति-पत्नी संग बिना जमीन वाले भी योजना का लाभ उठा लिए। इसको देखते हुए शासन के निर्देश पर अब किसानों के राजस्व अभिलेखों का सत्यापन कराया जाएगा। कृषि विभाग ने लेखपालों को किसानों का डाटा उपलब्ध करा दिया है। सत्यापन कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। अपात्रों को चिन्ह्ति करने के लिए किसान की जमीन और उसकी खतौनी का मिलान किया जाएगा। इससे यह पता चल सकेगा कि लाभार्थी के पास भूमि एक फरवरी 2019 के बाद की खरीदी हुई तो नहीं है। परिवार में एक ही व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिलेगा। भूलेख से सत्यापन करने के बाद ही पात्र किसान की जनसेवा केंद्र के माध्यम से ई-केवाईसी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें