फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस:

विज्ञापन
विज्ञापन
70 मामलों में सिर्फ 15 का निस्तारण
विज्ञापन

समाधान दिवस: राजस्व की शिकायतें रह गई लंबित
ज्ञानपुर। जिले के सभी नौ थानों पर शनिवार को समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें आई 70 से अधिक शिकायतों में 55 लंबित रह गई। इसमें अधिकतर राजस्व से जुड़ी शिकायतें शामिल रहीं।
विज्ञापन

ज्ञानपुर कोतवाली में छह मामलों में सभी राजस्व के रहे। एक का निस्तारण हो सका। चौरी में सात मामले आए, जिसमें तीन निस्तारित हुए। प्रभारी थानाध्यक्ष गिरजा शंकर यादव ने बताया कि शेष मामलों के निस्तारण के लिए टीमें लगी हैं। सुरियावां के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पांच मामले आए, जिसमें दो निस्तारित किए गए। दुर्गागंज थाने में तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति और प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार राय ने शिकायतें सुनी। पांच मामलों में एक निस्तारित हुआ। औराई में 14 प्रार्थना पत्रों में तीन जबकि कोइरौना में चार में किसी का नहीं निस्तारण हो सका। इसी तरह ऊंज, गोपीगंज, भदोही में आई शिकायतों में अधिकतर लंबित रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें