फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में राजस्व विवादों की भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के सभी नौ कोतवाली और थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनकर विवाद के निपटारे का भरोसा दिलाया। 80 फीसदी से अधिक प्रार्थना पत्र भूमि विवाद से जुड़े मामले आए। डीएम राजेंद्र प्रसाद और एसपी राम बदन सिंह औराई कोतवाली पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी। सभी थानों में आए 63 प्रार्थना पत्रों में नौ का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह 10 बजे से कोतवाली और थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें हलके के लेखपाल और दरोगा से लेकर राजस्व विभाग के अधिकारियों ने उपस्थित होकर लोगों की फरियाद सुनी। सभी थानों में आए 63 प्रार्थना पत्रों में 54 लंबित रह गए। औराई कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में डीएम राजेंद्र प्रसाद और एसपी राम बदन सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। यहां भी अधिक शिकायतें जमीन बंटवारे से जुड़े रहे। आला अधिकारियों की सक्रियता से यहां आए 10 प्रार्थना पत्रों में छह का मौके पर निस्तारण किया जा सका। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी लेखराज सिंह थाना प्रभारी सत्यनारायण मिश्रा नायब तहसीलदार स्वामीनाथ सिंह सहित सभी लेखपाल व थाने के पुलिस विभाग के लोग मौजूद रहे। इसी तरह ज्ञानपुर कोतवाली में 10 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें एक का निस्तारण हुआ और नौ लंबित रह गए। गोपीगंज कोतवाली में 14 में एक, भदोही कोतवाली के छह में एक, कोइरौना के आठ में एक, दुर्गागंज के तीन में एक मामला निस्तारित किया गया। चौरी में दो, सुरियावां में छह प्रार्थना पत्र आए जिसमें एक का भी निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें