फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवसः 59 प्रार्थना पत्र आए, मौके पर 15 का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आम जन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए थानों में आयोजित समाधान दिवस शनिवार को एक बार फिर कोरम बनकर रह गया। नौ थानों और कोतवाली में आए 59 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर सिर्फ 15 का निस्तारण हो सका। उन्हें लेखपाल और हलका दरोगा को निस्तारित करने के लिए सौंप दिया गया। प्रार्थना पत्रों का निस्तारण न होने से दूरदराज से आने वाले फरियादियों की उम्मीदें टूट गईं।
विज्ञापन

ज्ञानपुर कोतवाली में अपर उप जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव और औराई तहसीलदार तनुजा निगम की देखरेख में समाधान दिवस आयोजित किया गया। यहां आए सात प्रार्थना पत्रों में एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। कोइरौना थाने में तीन प्रार्थना पत्रों में से केवल एक का निस्तारण हुआ। दुर्गागंज थाने में प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया। यहां चार मामले आए, सभी लंबित रह गए। औराई कोतवाली में एसडीएम आशीष मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में सात प्रार्थना पत्र आए और एक का ही निस्तारण हो सका। सुरियावां थाने पर एसडीएम भदोही योगेश कुमार और सीओ प्रयांक जैन की देखरेख में समाधान दिवस हुआ। यहां आए तीनों प्रार्थना पत्र लंबित रह गए। भदोही कोतवाली में पांच मामलों में तीन का निस्तारण किया गया। गोपीगंज कोतवाली में एसडीएम ज्ञानपुर चंद्रशेखर की देखरेख में समाधान दिवस आयोजित किया गया। यहां आए 19 प्रार्थना पत्रों में छह का निस्तारण हुआ, शेष राजस्वकर्मियों को सौंपा गया। इस मौके पर कानूनगो कालीचरण, लेखपाल अमरीश पांडेय आदि रहे। चौरी थाने में आठ में चार का निस्तारण हुआ, जबकि ऊंज थाने में तीन में कोई का निस्तारण नहीं हो सका। दुर्गागंज के टेमा निवासी कल्लू राम मौर्य ने कहा कि एक साल से समाधान और संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र दे रहा हूं। बस्ती में तालाब है, जिससे अतिक्रमण हटाने की शिकायत की। लेखपाल की फर्जी रिपोर्ट के कारण अब तक मामला लंबित है। ज्ञानपुर के सुंदरपुर निवासी राम सजीवन ने कहा कि तालाब से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए नौ बार प्रार्थना पत्र दे चुका हूं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें