फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.40 लाख बच्चे ऑनलाइन शिक्षा से वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण काल में सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई धरातल पर फलीभूत नहीं हो सकी। दीक्षा एप से अभिभावकों को जोड़ने में अध्यापकों ने उदासीनता दिखाई। इससे 50 हजार की बजाए अब तक 19 हजार लोग ही जुड़ सके। पंजीकृत 1.60 लाख बच्चों में से सिर्फ 20 हजार ही ऑनलाइन पढ़ाई का लाभ प्राप्त कर सके।
विज्ञापन

जिले के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में एक लाख 60 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। कोरोना संक्रमण के कारण मार्च से ही स्कूल बंद चल रहे हैं। बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा देने के लिए दीक्षा एप लागू किया गया, जिसको अभिभावकों के मोबाइल पर इंस्टॉल कर बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने का खाका तैयार किया गया। जिले में करीब पांच हजार शिक्षक, अनुदेशक और शिक्षामित्रों को 10-10 अभिभावकों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया, लेकिन 19 हजार अभिभावक ही अब तक एप से जुड़ सके हैं। 31 हजार के करीब अभिभावक अब तक एप से नहीं जुड़ सके। इससे सरकार की मंशा फलीभूत नहीं हो सकी। विभाग का मानना है कि अधिकतर ग्रामीण अभिभावकों के पास एंड्रायड मोबाइल नहीं रहता। जिनके पास रहता है, वह अपने कारोबार में व्यस्त रहते हैं, जिससे ऑनलाइन पढ़ाई में दिक्कत हुई।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि दीक्षा एप से एक शिक्षक को 10 अभिभावकों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया था। करीब 50 हजार अभिभावकों को जोड़ना था, लेकिन अब तक 19 हजार अभिभावक ही जुड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें