फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ से 63 स्थानों पर लगेंगे सोलर वाटर पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आगरा जेल में निरूद्ध ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र की नैतिक जीत हुई है। करीब डेढ़ साल से उनकी निधि से लटके कार्यों को प्रशासन ने आखिरकार स्वीकृति दे दी। अब विधानसभा क्षेत्र में 63 स्थानों पर दो करोड़ से अधिक धनराशि से सोलर वाटर पंप स्थापित होंगे। सोलर वाटर पंप के रेट को लेकर डेढ़ साल से निधि से कार्य नहीं हो रहा था। जिसको लेकर विधायक ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को पत्र लिखने के साथ ही पिछले दिनों आगरा जेल में ही अनशन की चेतावनी दे दी थी। जिसके बाद आनन-फानन में निर्णय लिया गया। रिश्तेदार की भूमि और फर्म हड़पने के मामले में विधायक विजय मिश्र अगस्त 2020 से आगरा जेल में निरूद्ध हैं। जेल में होने से करीब छह माह पूर्व उन्होंने निधि से विधानसभा के 48 स्थानों और जेल जाने के बाद 25 स्थानों पर सोलर वाटर पंप स्थापित करने का प्रस्ताव भेजा था। जिसमें एक सोलर पंप की कीमत सवा तीन लाख रुपये खर्च तय किया जाना था, जबकि प्रशासनिक स्तर से सोलर वाटर पंप स्थापना के लिए यह रकम कम बताई गई। जिसके कारण उनकी निधि में करीब तीन करोड़ की रकम डेढ़ साल से डंप थी। पिछले दिनों विधायक ने जेल में ही अनशन की चेतावनी दे दी। जेल अधीक्षक को दिए पत्रक में अफसरों पर कमीशन के कारण निधि न खर्च करने का आरोप भी लगाया था। विधायक के सख्त तेवर के आगे आखिरकार विभागीय अफसरों को झुकना पड़ा और एक सोलर पंप साढ़े तीन लाख में ही स्थापना का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इनसेट---
इन स्थानों पर लगेगा सोलर वाटर पंप
कलनुआ, उमरिया, इटहरा, परसनी, धनापुर उत्तरी, जगापुर पड़ान ब्राम्हण बस्ती, गोधना, बीरमपुर, कालिकानगर, वीरभद्रपट्टी, गजाधरपुर भुर्रा, महादेवा डीघ, छेछुआ, इनारगांव, खेवखर, देवाजीतपुर, बैरीबीसा, चौराकला, ख्योखर पासी बस्ती, सागररायपुर, मकनपुर नथईपुर, कालिकानगर पासी बस्ती, अकोढ़ा, सारीपुर, जीयनपुर, पूरेभागवत, रायपुर, कसिदहां सहित 63 स्थान शामिल है। सोलर वाटर पंप स्थापना के लिए सवा करोड़ की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। इसके अलावा ज्ञान सरोवर के सुंदरीकरण पर 25 लाख और एक स्कूल के भवन पर पांच लाख खर्च होगा। विधायक प्रतिनिधि राजितराम यादव ने कहा कि 63 सोलर वाटर पंप स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

---------------
वर्जन---
विधायक निधि से 63 सोलर वाटर पंप की स्वीकृति दी गई है। जिसकी पहली किस्त सवा करोड़ जारी कर दी गई है।
मनोज कुमार राय, पीडी- डीआरडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें